विजयादशमी के पावन पर्व पर नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और शासकीय सेवाओं को आमजन तक सहजता से पहुंचाना प्राथमिकता है। सिंहपुर में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को अपने कार्यों के लिए दूरस्थ कार्यालयों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी तथा उनके समय और श्रम की बचत होगी। उप तहसील कार्यालय की शुरुआत क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विजयादशमी के पावन अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने विजयदशमी की शुभकामनायें देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया। विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सद्भाव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विजयादशमी पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने सिंहपुर उप तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ

ढिंढोरा संवाददाता · 21 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट



