मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2026-27 के फेस-2 के अंतर्गत सतना जिले से प्रस्तावित तिरुपति-श्रीकालहस्ती तीर्थ यात्रा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा 12 से 18 अक्टूबर 2026 तक होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब यात्रा की नई तिथि 10 से 16 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को संशोधित आदेश जारी किया गया है। यह संशोधन संचालनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, मध्यप्रदेश, उज्जैन के निर्देशों के तहत किया गया है। जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रीवा, सीधी, मऊगंज, सतना और मैहर जिले से संबंधित यात्रियों के लिए तिरुपति-श्रीकालहस्ती यात्रा का संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यात्रा के प्रस्थान और आगमन की नई तिथि 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2026 रहेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यात्रा से संबंधित शेष कार्यक्रम यथावत रहेगा।
तिरुपति-श्रीकालहस्ती यात्रा अब 10 से 16 दिसंबर तक
ढिंढोरा संवाददाता · 17 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट



