अटल वयो अभ्युदय योजना एवं सेवा मेरा अभियान (सेवा संकल्प अभियान 2026) के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जिले के विभिन्न वृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए Sensitization and Awareness संवेदनशीलता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 10 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में आयुष विभाग के विशेषज्ञों एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों द्वारा वरिष्ठजनों को प्राथमिक उपचार, आपातकालीन स्थिति में आवश्यक सावधानियां, पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, सामान्य रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली एवं योगाभ्यास सहित विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही आवश्यक विषयों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रमोदवन वृद्धाश्रम चित्रकूट, डॉ. लालता प्रसाद खरे पब्लिक चौरिटेबल ट्रस्ट वृद्धाश्रम चन्द्राश्रय नीमी-सकरिया, दुर्गा वृद्ध सेवा समिति वृद्धाश्रम सरभंगा, मॉडल शिक्षा समिति वृद्धाश्रम सोनौरा, प्रभा श्री जन कल्याण समिति वृद्धाश्रम श्यामनगर तथा प्रशासक श्री शारदा प्रबंधक वृद्धाश्रम मैहर सहित अन्य वृद्धाश्रमों में आयोजित किया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार पटेल ने संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात आयुष चिकित्सकों को कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन के निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठजनों के लिए 10 अक्टूबर को संवेदनशीलता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम
ढिंढोरा संवाददाता · 7 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट



