राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर 2026 को जिला चिकित्सालय सतना के एन.सी.डी. क्लीनिक ओपीडी हॉल में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन के लिए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
शिविर में मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. अजय प्रकाश त्रिपाठी, अस्थि रोग चिकित्सक डॉ. सुजीत मिश्रा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संजय शुक्ला, दंत चिकित्सक डॉ. अफसर अली, मनोरोग चिकित्सक डॉ. हीरेन्द्र सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सन्दीप तिवारी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहम्मदी अशरफ, क्लीनिकल साइक्लॉजिस्ट श्रीमती रिंकू पोद्दार, नर्सिंग ऑफिसर-एन.सी.डी. श्रीमती पूनम गुप्ता, सपोर्ट स्टाफ बृजकिशोर सोनी एवं आयुष्मान समन्वयक अशोक सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने बताया कि शिविर में प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक आने वाले वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जिसमें एन.सी.डी. संबंधी जांच, मोतियाबिंद एवं आंखों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग, आवश्यक जांच एवं उपचार तथा फिजियोथेरेपी के महत्व के संबंध में परामर्श दिया जाएगा।



