मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में शाहगढ़ के युवा उद्यमी अभिषेक पांडे ने अपनी उद्यमशीलता और संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य के दौरान गेहूं के बीज की गुणवत्ता में कमी महसूस हुई। इसी समस्या ने उन्हें बेहतर गुणवत्ता वाले बीज और खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा दी। अभिषेक पांडे ने बताया कि उन्होंने श्री बालाजी ग्रेनाइट एवं श्री बालाजी ग्रेडिंग के नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया। इसके लिए सॉर्टेक्स और ग्रेडर प्लांट स्थापित किया, जिसके माध्यम से गेहूं की मशीनों से छंटाई कर किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज तथा आम उपभोक्ताओं को साफ एवं गुणवत्तापूर्ण खाने योग्य गेहूं उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि और व्यवसाय से जुड़े होने के कारण उन्हें किसानों की जरूरतों और बीज की गुणवत्ता की समस्या को करीब से समझने का अवसर मिला। इसी अनुभव को उन्होंने अपने व्यवसाय का आधार बनाया। आज उनका वार्षिक टर्नओवर लगभग एक करोड़ रुपये है तथा उनके प्रतिष्ठान से 6 से 7 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
कृषि में गुणवत्ता की सोच ने युवा अभिषेक पांडे को बनाया सफल उद्यमी
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में युवा उद्यमी अभिषेक पांडे ने साझा की अपनी सफलता की कहानी
ढिंढोरा संवाददाता · 13 नवंबर 2026 · 2 मिनट


