सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 'कहानी सेवा की' श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं, सागर जिले की देवरी तहसील के एक निवासी की, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान (कुटीर) का लाभ मिला है। हितग्राही ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहकर जीवनयापन करता था। कच्चे मकान में रहने के दौरान परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद अब उनके पास पक्का और सुरक्षित मकान है। पक्का घर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है और रहने की सुविधा बेहतर हुई है। हितग्राही ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ उन्हें शासन की ओर से निःशुल्क राशन का लाभ भी मिल रहा है। पक्का मकान और खाद्यान्न की सुविधा मिलने से परिवार को आर्थिक रूप से काफी सहारा मिला है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर मिलने और निःशुल्क राशन की सुविधा उपलब्ध होने पर हितग्राही ने प्रधानमंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।