सेवा संकल्प अभियान सेवा की कहानी के तहत ग्राम बिनायठा निवासी प्रसाद साहू के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों और नई उम्मीद का माध्यम बनी है। लंबे समय से पक्के आवास की आवश्यकता महसूस कर रहे प्रसाद साहू को शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास का लाभ प्राप्त हुआ है। योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी आवास की सुविधा उपलब्ध होगी।

पक्का मकान मिलने से परिवार के जीवन में स्थिरता आएगी और भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगी है। प्रसाद साहू का कहना है कि शासन की इस योजना से उन्हें अपने परिवार के लिए बेहतर और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का अवसर मिला है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास का लाभ मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री जी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व गृह मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रसाद साहू ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

आवास का लाभ मिलने से उनका परिवार बेहद प्रसन्न है और उन्हें अपने पक्के घर के सपने के साकार होने की खुशी है।