जिला आपदा प्रबंधन सागर के आदेशानुसार,स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी सागर में आपदा मित्र योजना के पांचवें सत्र का प्रारंभ किया गया, उपस्थित पंजीकृत प्रशिक्षुओं को निर्देशानुसार पुस्तिका, डायरी, पेन, टी-शर्ट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री भोजपाल वर्मा डिवीजनल कमांडेंट सागर, विशिष्ट अतिथि डॉ श्री अनिल तिवारी कुलपति संस्थापक स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर रहे,प्रशिक्षण में श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, श्री अनिमेष राजपूत कंपनी कमांडर, हवलदार अनुदेशक ममता ठाकुर एवं SDERF टीम तथा सिविल डिफेंस के डिप्टी वार्डन श्री राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को आपदा,आपदा प्रबंधन एवं उसके चरण आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की जानकारी, सिविल डिफेंस, NDRF,SDERF,NDMA,SDMA,DDMA, आपदा मित्र के कर्तव्य, आपदा मित्र योजना का का परिचय, संबंध मे लेक्चर प्रदान किया गया।
डिवीजनल कमांडेंट श्री बी पी वर्मा सर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि आपदा मित्र वालेंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा गणेश विसर्जन ड्यूटी में आपदा मित्रो द्वारा की गई ड्यूटी की प्रशंसा भी गई



