नरवाई प्रबंधन में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका है। हार्वेस्टर से फसल कटाई में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग करने पर खेत में फसल अवशेष शेष नहीं बचते हैं। खेत जुताई के बाद बोनी के लिए तैयार हो जाता है। किसानों को अनुदान पर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम देने के लिए ई कृषि यंत्री पोर्टल पर 19 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया जा रहा है। इस संबंध में सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि किसान अपने बैंक पासबुक, खतौनी, हार्वेस्टर के पंजीयन, आधार कार्ड तथा जाति प्रमाण पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सहायक यंत्री कृषि रीवा के नाम से किसान को अपने स्वयं के बैंक खाते से 3500 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनाकर देना अनिवार्य होगा। शासन द्वारा प्रत्येक हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के आदेश दिए गए हैं। सभी कंबाइन हार्वेस्टर चलाने वाले फसलों की कटाई के समय स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 नवम्बर तक
ढिंढोरा संवाददाता · 16 नवंबर 2026 · 2 मिनट



