बाल संप्रेक्षण गृह रीवा में निवासरत किशोरों के सकारात्मक विकास के उद्देश्य से खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल और कई अन्य रोमांचक इनडोर गेम्स को शामिल किया गया था। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सतीश चंद राय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में किशोरों को खेल से जुड़ने और खेल भावना को अपने जीवन में पूरी तरह आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। विशेष न्यायाधीश श्री संदीप शर्मा ने किशोरावस्था में खेल के महत्व को समझाते हुए माइक टाइसन के जीवन का एक जीवंत उदाहरण दिया और बताया कि कैसे एक कठिन परिस्थितियों से जुड़े बालक ने अपनी मेहनत और खेल के जरिए दुनिया के महान खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शिवानी शर्मा ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री समीर कुमार मिश्रा ने खेल के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व के निखार और समाज में एक नई पहचान बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती विश्वेश्वरी मिश्रा ने खेल का बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों और इसके माध्यम से जीवन को संवारने की बात कही। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को निर्णायक मंडल के निर्णयों के आधार पर ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदस्य किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती रंजना शर्मा, परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, अधीक्षक संप्रेक्षण गृह अर्पित पाठक, शिवानी पाण्डेय, राखी खरे, लक्षिता शर्मा, आदित्य शर्मा, धर्मेंद्र कुमार नापित, सचिन तिवारी और राजीव मिश्रा आदि शामिल रहे।
बाल संप्रेक्षण गृह में खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की अनूठी पहल
ढिंढोरा संवाददाता · 3 नवंबर 2026 · 2 मिनट



