रीवा विकासखण्ड के निवासी अनिल सिंह ने नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वयं का उद्यम स्थापित करने का प्रयास किया। प्रारंभिक कठिनाईयों के बाद अनिल को उद्यम स्थापित करने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि मैंने उद्योग विभाग की एमएसएमई योजना के तहत मसाला उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन दिया। उद्योग विभाग द्वारा मसाला उद्योग की स्थापना के लिए दो करोड़ रुपए का ऋण मंजूर किया गया। आवश्यक मशीनों की खरीद करके उन्होंने अपने घर में ही मसाला उद्योग स्थापित किया। इसमें मुझे 14 लाख 65 हजार रुपए का अनुदान भी मिला है। मेरी इकाई से धनिया, मिर्ची, गरम मसाला तथा अन्य मसाले तैयार किए जाते हैं। इससे 10 लोगों को रोजगार भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा युवाओं को स्वरोजगार का अवसर देने की योजना ने मुझे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। मेरे मसाला उद्योग से सफलता की सुगंध आर्थिक आत्मनिर्भरता की कहानी कहती है।