कृषि अभियांत्रिकी विभाग, जिला धार द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे कंबाइन हार्वेस्टर से फसल कटाई के दौरान फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन तथा नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए स्ट्रॉ मैनेजमेंट

स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम कंबाइन हार्वेस्टर के पीछे लगाया जाने वाला एक विशेष उपकरण है, जो फसल कटाई के दौरान खेत में बचे फसल अवशेषों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खेत में समान रूप से फैला देता है। इससे फसल अवशेषों का खेत में ही प्रबंधन करना आसान होता है तथा नरवाई जलाने की आवश्यकता कम होती है।सहायक कृषि यंत्री, जिला धार ने बताया कि स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) पर अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए 21 अक्टूबर 2026 से ई-कृषि अनुदान पोर्टल

के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कृषकों को ₹3,500 की धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (DD) “सहायक कृषि यंत्री, धार” के नाम से बनवाकर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित धरोहर राशि के डिमांड ड्राफ्ट के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।

कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें तथा फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर नरवाई जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को रोकने में सहयोग करें।