जिले में नरवाई प्रबंधन एवं पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जागरूकता रथ रवाना किया गया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर किसानों को नरवाई नहीं जलाने तथा नरवाई के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं उपलब्ध विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वानखड़े ने कहा कि जिले के सभी किसानों को शासन के निर्देशानुसार पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नरवाई जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नरवाई प्रबंधन के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। बिना एसएमएस सिस्टम वाले हार्वेस्टर के संचालन पर भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि वे नरवाई में आग न लगाएं तथा पर्यावरण संरक्षण और भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए नरवाई का उचित प्रबंधन करें।
पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता रथ को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ढिंढोरा संवाददाता · 17 नवंबर 2026 · 2 मिनट



